जूडो के चयन के लिए दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कल से सैफई के इटावा में शुरू हो रही प्रदेेशीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सहारनपुर मंडल की टीम का गठन कर लिया गया।
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जूडो हॉल में आयोजित चयन ट्रायल में मंडल के तीनों जिलों से कुल 65 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों ने खूब जोर आजमाइश की। ट्रायल जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता, मुजफ्फरनगर की उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, राहुल नायक और प्रदीप कुमार की देखरेख में हुआ।
दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 बालक और 16 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयन के तुरंत बाद टीम को इटावा के लिए रवाना कर किया गया।