सहारनपुर। कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 14 जून को स्ट्रीट वेंडर तथा बस, ऑटो रिक्शा, रिक्शा चालकों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने दी। उन्होंने कहा कि संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन कम से कम 100 व्यवसायिक वाहन, बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालक, बस परिचालकों के लिए 50-50 व्यक्तियों की क्षमता वाले 45 वर्ष से अधिक आयु तथा 18 से 44 वर्ष आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों के लिए नगर निगम परिसर में कैंप लगाया जाएगा। डॉ. मांगलिक ने बताया कि नगर पालकिा और नगर पंचायतों के परिसर में कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित कर टीकाकरण कराया जाएगा। इन केंद्रों पर रेहड़ी और पटरी दुकानदार, फल सब्जी विक्रेता, ठेला चालकों का टीकाकरण किया जाएगा।