फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की लागत से बनेंगी छह सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा और नकुड ब्लॉक की छह सड़कों पर छह करोड़ खर्च होगा। इनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा क्षेत्र के सरसावा और नकुड ब्लॉक में खस्ताहाल सड़कों की स्वीकृत कराकर सांसद ने जनता को सौगात दी है। इसके तहत सरसावा ब्लॉक में गंदेवड-चिलकाना- सरसावा रोड से गांव नंगला तक पांच किलोमीटर, सहारनपुर-अंबाला रोड स्थित शांति धाम से बिन्नाखेड़ी होते हुए चिलकाना शाहजहांपुर रोड तक सात किलोमीटर, गंदेवड-चिलकाना-सरसावा रोड से गांव बिड़वी तक सात किलोमीटर, एसएनजीटी रोड से चंदपुरा-नसीरपुर बुढेड़ा होते हुए सरसावा नकुड रोड तक छह किलोमीटर, गांव पिलखनी से बोंसा होते हुए सरसावा-चिलकाना रोड तक छह किलोमीटर, ब्लॉक नकुड़ में एसएनजीटी रोड गांव खेड़ाकुटी से खंडवा होते हुए सरसावा नकुड़ रोड तक पांच किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत मिल गई है। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही सड़क बननी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें