फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से जनरेट होंगे टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के इच्छुक किसान आज (नौ जून) से किसान सेवा पोर्टल पर ऑनलाईन प्री बुकिंग एवं टोकन ले सकते हैं। इसके तहत कृषि यंत्रों पर पांच से 15 लाख रुपये की परियोजना लागत पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिये कृषक उत्पादक संगठन(एफपीओ), सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत किसान समिति, एनआरएलएम समूह लाभार्थी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, मल्चर, रोटरी स्लेशर, हाईड्रोलिक रिवर्सेवल एमबी प्लाऊ, बेलिंग मशीन, क्रॉप रीपर, रीपर कम बाइंडर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसान कृषि यंत्र अनुदान के लिए किसान सेवा पोर्टल पर प्री बुकिंग कर टोकन ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें