फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में खराब मिले शौचालय, बाहर बहता मिला पानी

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करते मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद
विज्ञापन
- आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर के साथ लगे शौचालय में भी मिली गंदगी
विज्ञापन

- रिसेप्शन काउंटर पर तैनात नहीं मिला कर्मचारी, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
- मंडलायुक्त के निरीक्षण में खुली राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की पोल

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की पोल मंडलायुक्त के निरीक्षण में खुल गई। शौचालय गंदे मिले। पानी बाहर बहता मिला। रिसेप्शन काउंटर पर कर्मचारी तैनात नहीं पाया गया। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को सुधार के निर्देश दिए।
मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. हृरिकेश भास्कर यशोद ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एनाटामी विभाग के कॉरिडोर में शौचालयों की स्थिति काफी खराब मिली। पानी बाहर कॉरिडोर तक फैला मिला। इस पर निर्देश दिए कि शेड्यूल के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाए तथा प्रत्येक विभाग में नियमित साफ-सफाई व शौचालयों की समुचित सफाई की व्यवस्था कराई जाए। शौचालयों के प्रवेश पर जूट का पायदान व डस्टबिन रखवाया जाए।
विज्ञापन

आपातकालीन भवन के निरीक्षण में रिसेप्शन काउंटर पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं पाया गया। आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर के साथ लगा शौचालय काफी गंदी हालत में मिला। पानी बाहर तक फैला मिला। कई शौचालय टिनशेड से कवर्ड कर बंद मिले।
इसके अलावा वेस्ट डंप की व्यवस्था सीढ़ियों के साथ न करके अन्य कराने के निर्देश दिए। आपातकालीन भवन को दुर्गंध रहित रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ब्लड डोनेशन शिविर के मद्देनजर ब्लड डोनेट रूम में एक समय में कई व्यक्तियों से डोनेट लिए जाने की व्यवस्था रखी जाए। आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाने वाले कार्मिकों की तैनाती की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें।
विज्ञापन

कार्यरत स्टॉफ एवं चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो। सभी विभागों के एचओडी से वार्ता करके उनके विभागों की डिमांड व उनमें कराए जाने वाले कार्यों का आंकलन कर एक्सपेंडीचर प्लान तैयार किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी का गठन कराकर समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधि कराई जाए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें