फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भीम आर्मी की आज होने वाली महापंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस से सहमत नहीं भीम आर्मी पदाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भीम आर्मी की सोमवार यानी आज होने वाली महापंचायत स्थगित हो गई है। भीम आर्मी पदाधिकारी पुलिस द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस तथ्यों के साथ सत्यता की जांच करें और समाज को बताएं।
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान का वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह कौन लोग हैं जो चंद्रशेखर पर हमला कराकर हत्या कराने चाहते हैं। समाज में काफी आक्रोश है। इसलिए प्रशासन बाद में ये ना कहें कि हमें समय नहीं दिया। पुलिस तथ्यों के आधार पर सत्यता की जांच करें। सोमवार को होने वाली महापंचायत को स्थगित किया गया है। महापंचायत की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। तब तक सभी कार्यकर्ता शांति बनाएं रखें और मजबूती से महापंचायत की तैयारी करते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें