आज के कार्यक्रम
धार्मिक:-
-नानौता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म कार्यक्रम प्रात: 07 बजे से।
-चिलकाना और सुल्तानपुर के जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व की पूजा प्रात: 07 बजे से।
-चिलकाना के सुल्तानपुर स्थित कंकरो वाला मंदिर में तीसरे दिन की श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न 03 बजे से।
-देवबंद के गांव रणखंडी स्थित मुंडिया पट्टी के बरातघर में पांचवें दिन की श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न 03 बजे से।
-
धरना:-
-बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर गंगोह बिजलीघर पर भाकियू टिकैत का धरना प्रात: 08 बजे से।
-
जनसुनवाई:-
-जन समस्याओं की सुनवाई और निस्तारण के लिए नगर निगम में जनसुनवाई सुबह 10 बजे से।
-
राजनीति:-
-अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से।
-अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे पूर्वाह्न 11:15 बजे से।
-
शपथ ग्रहण:-
-अंबाला रोड स्थित एक होटल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 03 बजे से।