फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 1800 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 1800 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड-19 टीकाकरण आज जनपद के 13 केंद्रों पर होगा। इन केंद्रों पर कुल 18 सत्र संचालित किए जाएंगे। हर सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 22 जनवरी को कुल 1800 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया जाएगा।
पहले चरण के लिए जनपद में 13730 स्वास्थ्यकर्मी चिह्नित किए गए हैं। जिनमें सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। पहले दिन शनिवार 16 जनवरी को जनपद में पांच केंद्र बनाए गए थे। जिन पर 500 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 427 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अब 22, 28 और 29 जनवरी को टीका लगाए जाएंगे। इसमें कुल 7104 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। 22 जनवरी शुक्रवार को 1800 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनको सूचना भी भेज दी गई है। शेष 5304 स्वास्थ्यकर्मियों को 28 जनवरी को 25 सत्र चलाकर तथा 29 जनवरी को 29 सत्र सलाकर कवर किया जाएगा। 22 जनवरी के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को तैयारियों में जुटी रही। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

-------
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
शुक्रवार को जिन 13 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण होगा। उनमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी सरसावा, सीएचसी गंगोह, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी हरौड़ा, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी फतेहपुर तथा दो निजी अस्पताल केयर अस्पताल और तारावती अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

------
नोडल अधिकारी और टीमें गठित
टीकाकरण के लिए प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। टीम में पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी, एएनएम और टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे। टीका लगाने वाले स्टाफ के अलावा शेष सदस्य व्यवस्था बनवाने जैसे कोविड-19 से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क अनिवार्य रूप से लगवाना, हाथों को सैनिटाइज कराना आदि व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें