सहारनपुर। चीन के मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ने महानगर के पुलों पर तार बंधवाए हैं, जिससे कि मांझा राहगीरों तक ना पहुंचे। हालांकि नगर निगम ने बीते वर्ष ही तार बंधवा दिए थे, लेकिन कुछ जगहों से तार गायब हो गए थे। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त संजय चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को चीन का मांझा ना खरीदकर दें, क्योंकि चीन का मांझा लगातार हादसों की वजह बन रहा है।