फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए वार्डों में चार नवंबर से लगेंगे शिविर

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकों से गृहकर एवं जलकर वसूली के लिए नगर निगम ने वार्डों में शिविर लगाने का निर्णय लिया है, जो चार नवंबर से शुरू हो रहे हैं। चार नवंबर से 26 नवंबर तक अलग-अलग वार्डों में प्रत्येक दिन चार वसूली शिविर लगेंगे। इनके लिए लिपिक, राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहकर्ताओं को नामित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम ने राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को अक्तूबर में 10.5 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया था, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही और त्योहारी सीजन होने की वजह से मात्र दो से तीन फीसदी ही टैक्स की वसूली हो सकी थी। कई वार्ड ऐसे थे, जिनमें टैक्स वसूली जीरो थी। अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के संस्करण में छूट के बावजूद अक्तूबर में दो फीसदी टैक्स वसूली शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद नगर निगम ने नवंबर में वसूली के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। शिविर प्रत्येक दिन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगेेंगे।
कब कहां लगेगा शिविर


कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि चार नवंबर को वार्ड 35, पांच, 12 और 61, छह नवंबर को वार्ड 45, 10, 22 और 26, सात नवंबर को वार्ड 17, 55, 70 और 57 में, दस नवंबर को वार्ड 49, 41, 56 और सात में, 11 नवंबर को वार्ड दो, नौ, 42 और 64 वार्ड में शिविर लगेंगे। 12 नवंबर को वार्ड 13, 69, 21 और 67 में शिविर लगाए जाएंगे। 13 नवंबर को वार्ड 24, 28, 66 और 34 में, 14 नवंबर को वार्ड 54, 63, 59 और तीन में शिविर लगेंगे। 15 नवंबर को वार्ड 51, 60, छह और 29 में, 17 नवंबर को वार्ड 23, 68, 53 और 18 में, 18 नवंबर को वार्ड आठ, 15, 31 और 48 में, 19 नवंबर को वार्ड 19, एक, 62 और 65 में, 20 नवंबर को वार्ड 27, 33, 47 और 32 में शिविर लगेंगे। 21 नवंबर को वार्ड 44, 46, 39 और 43 में, 22 नवंबर में वार्ड 58, 11, 52 और 14 में, 24 नवंबर को वार्ड चार, 40, 36 और 25 में शिविर लगेगा। 25 नवंबर को वार्ड 38, 50, 16 और 20 तथा 26 नवंबर को वार्ड 37 और 30 में शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें