फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंगोह से अलग होकर तीतरों बन सकता है ब्लॉक मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। जल्द ही गंगोह ब्लॉक को विभाजित कर तीतरों को अलग ब्लॉक बनाया जा सकता है। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य योगेश रोहिला के मांगपत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव द्वारा अपर मुख्य सचिव राजस्व को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य योगेश रोहिला ने बताया कि उन्होंने 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उक्त मांग की थी। पत्र में उन्होंने बताया था कि ब्लॉक गंगोह जनपद का बड़ा ब्लॉक है। इसके अंतर्गत लगभग 150 गांव और छोटे मजरे आते हैं। ब्लॉक के अंतिम गांव बेरखेड़ी हिंदू से ब्लॉक मुख्यालय की दूरी लगभग 15 किलोमीटर पड़ती है। इसके चलते दूरदराज के गांवों और छोटे मजरों से मुख्यालय आने वाले नागरिकों का काफी धन और समय बर्बाद होता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शासन की योजनाओं की जानकारी अथवा लाभ लेने के लिए गंगोह ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक गंगोह के अंतर्गत पड़ने वाला कस्बा तीतरों जनपद का पुराना कस्बा होने के साथ ही नगर पंचायत भी है। उन्होंने बताया कि यहां के ग्रामीण काफी समय से तीतरों को ब्लॉक बनाने की मांग करते आ रहे हैं। ब्लॉक का दर्जा मिलने से जहां गंगोह ब्लॉक का कार्यभार कम होगा वही क्षेत्र की जनता को विकास परक योजनाओं का लाभ सरलता और सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उनके संयुक्त सचिव भूपेंद्र बहादुर सिंह ने अपर मुख्य सचिव राजस्व को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें