फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातकों को दिए निर्यात को बढाने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए लघु उद्योग भारती और ईसीजीसी (निर्यात ऋण गारंटी निगम) के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें निर्यातकों को निर्यात बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वुड कार्विंग उत्पाद, फीड सप्लीमेंट, होजरी उद्योगों द्वारा करीब 1500 करोड़ रुपये का उत्पादन हो रहा है। फीड सप्लीमेंट की जिले में 400 से अधिक इकाइयां हैं। इसके लिए जिले में टेस्टिंग लैब की आवश्यकता है। जिला प्रशासन इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजेगा।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता और संरक्षक देवेंद्र बंसल ने फीड सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए प्रशासन एवं शोभित विश्वविद्यालय के सहयोग से एनएबीएल लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने कहा कि उद्यमियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। ईसीजीसी के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार झा ने निर्यात को बढ़ाने के लिए उद्यमियों को उत्पाद की भुगतान सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष सिंह ने कहा कि उनके बैंक उद्यमियों के लिए कई योजनाएं चला रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता सुधाकर अग्रवाल और संचालन मीडिया प्रभारी आलोक तनेजा ने किया। उद्यमी सुशील सड़ाना, राजकमल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राजीव सैनी, सोम गोयल ने भी विचार रखे। मुकेश शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, राजीव आनंद, महावीर सैनी, शौर्य जैन, विपुल अग्रवाल, राजीव चानना, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें