विकासभवन सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नगरीय निकाय पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों को 19 अक्तूबर तक इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 12 नगरीय निकायों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरा कर उसके कागजात निर्वाचन कार्यालय को सौंप दिए जाएं। उन्होंने शुक्रवार (आज) तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा करने, 15 अक्तूबर तक 35 प्रतिशत और 16 अक्तूबर तक 40 फीसदी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर तक 65 प्रतिशत, 18 अक्तूबर तक 85 फीसदी कार्य पूरा हो जाना चाहिए। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े सभी अधिकारियों को 19 अक्तूबर कार्य पूरा कर उसके कागजात निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
- नगरीय निकायों में वार्डों की स्थिति -
जनपद में एक नगर निगम सहित 12 नगरीय निकाय हैं। नगर निगम में 70 वार्ड, नगर पालिका देवबंद , नगर पालिका नकुड़, नगर पालिका गंगोह और नगर पालिका सरसावा में 25-25 वार्ड हैं। नगर पंचायत अंबेहटा में 12, नगर पंचायत नानौता, नगर पंचायत बेहट, और नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में 13-13 वार्ड है। नगर पंचायत तीतरों में 11, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में 17 और नगर पंचायत छुटमलपुर में 15 वार्ड हैं।