छुटमलपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम में अतिथियों के साथ बच्चें
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेस चार का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि फतेहपुर के एसआई नरेंद्र कुमार ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए।
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका अंजलि आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम और यूनिसेफ द्वारा संचालित आधा फुल कॉमिक्स से बच्चों को अवगत कराना है। महिला कांस्टेबल सुषमा और शशिबाला ने बच्चों को महिला हेल्प डेस्क 1090 और पोक्सो एक्ट के विषय में बताया।
नोडल बालिका शिक्षा ब्लॉक मुजफ्फराबाद दीपा धीमान ने सभी को आधा फुल कॉमिक्स के विषय में बताया और बच्चों को गतिविधि कराई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराधा, सहायक अध्यापक ममता ने बच्चों से विभिन्न ताल बजवाए, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। अनुदेशक शबनम और कविता ने सुंदर रंगोली बनवाई। प्रवीण कुमार और भोजन माताओं का कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा। संवाद