फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशा मुक्ति केंद्र से भागे मिर्जापुर के तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। जिला अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजे गए मिर्जापुर निवासी तीन युवक वहां से भाग गए। इसका पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर समेत क्षेत्र में नशे की प्रवत्ति तेजी के साथ बढ़ी है। युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है। लजिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया था।।जिसमें नशे के आदी हो चुके लोगों को नशा छुड़ाने के लिए दवाओं के साथ ही काउंसलिंग आदि की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने केंद्र पर लाने का काम शुरू किया है। इस कार्य में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। सोमवार की शाम क्षेत्र से इसी प्रकार प्रेरित करके 5 युवाओं को इस नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था। नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया, कि इनमें से तीन युवक किसी समय स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर वहां से निकल गए। इसकी खबर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगी तो, उन्होंने स्थानीय प्रशासन और मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी। हलका लेखपाल पुलिस की मदद से इन तीनों को तलाश कर रहे हैं। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया, कि इन तीनों को समझा-बुझाकर वापस नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। एसडीएम का यह भी कहना था, कि इसे लेकर टीमें गठित की जा रही हैं ताकि नशा प्रभावित क्षेत्र में नशा करने वालों को केन्द्र में भेजने के लिए प्रेरित किया जा सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें