फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन युवकों पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। खेत में चारा लेने गई किशोरी के साथ तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही तीन युवकों ने खेत में चारा लाते समय तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया, साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि किशोरी ने अपने मंगेतर को चोरी छिपे मिलने के लिए उनके खेत में ही बुलाया था। इसी दौरान वे अपने खेत में काम करने पहुंचे तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर युवकों ने उन्हें धमकाते हुए नसीहत दी। युवकों का कहना है कि इसी से खफा होकर किशोरी के पिता ने उनके विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत कर दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित युवकों ने अपने बयान के पक्ष में साक्ष्य दिखाए हैं, जिनकी सच्चाई की जांच की जा रही है। फिलहाल युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। जांचोपरांत ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें