सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते चार पहिया वाहन लेकर घूम रहे लोगो को रोकती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए जिले के 65 बैरियरों पर पुलिस प्रशासन की टीमें मुस्तैद है। शहर से देहात तक पुलिस टीमें रोजाना तीन हजार से अधिक वाहनों के चालान काट रही है और 30 से लेकर 40 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। अब तक 35200 वाहनों के चालान हो चुके है। 19 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इन सबके बावजूद जिले के लोग अब तक लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं हो पाए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि जो लोग या वाहन चालक मनमानी करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी।
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते च वाहन लेकर घूम रहे लोगो को रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR