सतपुरा से लापता तीन किशोरी गाजियाबाद में मिली
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा से तीन किशोरी लापता हो गईं। पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शुक्रवार दोपहर बाद गांव सतपुरा निवासी तीन किशोरी घर से लापता हो गई। काफी देर बाद भी घर ना पहुंचने के बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई और गांव में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के मुताबिक एक किशोरी ने बस के परिचालक के फोन से अपने घर बात की। उसी के आधार पर थाना पुलिस ने जब उस नंबर पर वापस बात की तो उसने बताया कि मैं बस का परिचालक हूं, तीनों किशोरी बस में सवार हैं। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कहने पर तीनों किशोरियों को गाजियाबाद की सिहानी पुलिस चेक पोस्ट पर छोड़ा गया, जहां से थाना बिहारीगढ़ पुलिस तीनों को लेकर आई और परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। किशोरियों के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली