मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। स्त्रोत-पुलिस
सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस ने 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर बरेली से स्मैक लाकर जिले में ट्रक चालक और नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। इनके पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने गांव रायपुर जाने वाले मार्ग पर ईदगाह के पास चेकिंग के दौरान तबस्सुम उर्फ काली, तस्लीम उर्फ भूरा निवासी रायपुर और हरपाल निवासी गुलड़िया बरेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला तबस्सुम वर्ष 2019-20 में भी जेल जा चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद महिला फिर सक्रिय हो गई थी। इसने बरेली से भारी मात्रा में स्मैक मंगाई थी, हरपाल लेकर आया था। इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है, जो भागने में सफल रहे। बरेली से तस्करी करने वाले एक तस्कर शामिल है। इससे भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नशा तस्करों से करीब 500 स्मैक, एक बाइक, कार और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है।
-
ऐसे करते थे तस्करी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक सस्ते दामों में लाकर ट्रक चालकों और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।