फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रदेशीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ी चयनित, पहला मैच छत्तीसगढ़ से

Fri, 23 Jan 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 23 सदस्यीय अंडर-23 घोषित की है। टीम में जिले के तीन क्रिकेटर चयनित हुए हैं। तीनों ही क्रिकेटर शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के साथ होने वाले मैच में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन


सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि टीम में जिले के मोहम्मद अमान, दीपक राणा और वंश चौधरी शामिल हुए हैं। कमला क्लब और ग्रीन पार्क में संपन्न हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी चयनित किए गए। यह गर्व की बात है कि सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें भविष्य में और ऊंचा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करेगी।
टीम 23 से 26 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू हो रहे मैच में दम दिखाएंगे। 30 जनवरी से दो फरवरी तक उत्तराखंड के खिलाफ और छह से नौ फरवरी तक चंडीगढ़ के साथ होने वाले मैच में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता और राज कुमार राजू सहित मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, जॉइंट सेक्रेटरी महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन




प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के होगा ट्रायल

सहारनपुर। प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में ट्रायल कराए जाएंगे। ट्रायल 24 जनवरी को होगा। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से मंडलीय ट्रायल कराए जाएंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में होगी। ट्रायल के इच्छुक खिलाड़ियों की एंट्री निशुल्क है। ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें