फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवन एप से टिकट की बुकिंग में मिलेगी तीन फीसदी छूट

Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने नई पहल की है। अब रेलवन एप से आरक्षित व अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह सुविधा 14 जनवरी से लागू हो जाएगी। टिकट खिड़की पर लगने वाली लाइन से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस एप के जरिए यात्री आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की वर्तमान स्थिति, प्लेटफार्म टिकट, ऑनलाइन खाने की बुकिंग, रिफंड और रेल मदद जैसी कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने अनारक्षित टिकट जारी का समय तीन मिनट से कम करने का लक्ष्य रखा है, ताकि यात्री लंबी कतारों से बचकर अपना समय बचा सकें और यात्रियों को सहूलियत मिले।
रेलवे स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन या रेलवन एप का प्रयोग करें। इस एप को एंड्रायड उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। नए रेलवन एप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नकद लेनदेन को कम करना और यात्रियों के सफर को अधिक सुगम व किफायती बनाना है। उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वह टिकट बुकिंग के लिए दलालों के चंगुल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें