फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : कार की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, वोट डालकर लौट रही थीं महिलाएं

Thu, 15 Apr 2021 10:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • एक मृतक महिला की बेटी की हालत गंभीर, वोट डालकर लौट रही थीं महिलाएं
  • अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बचे तीन बच्चे, चालक फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर  के सरसावा में अंबाला हाईवे पर कार की टक्कर से पंचायत चुनाव में वोट डालकर लौट रहीं दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर है। वहीं हादसे के बाद कार खंभे से टकरा गई। एयरबैग खुलने से कार सवार तीन बच्चे बच गए, जबकि चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर साढे़ 12 बजे एक लग्जरी कार एयरफोर्स स्टेशन के बाहर स्पीड ब्रेकर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे जा रहीं तीन महिलाओं और एक बाइक सवार को टक्कर मारकर कार सड़क किनारे बिजली के खंभे में जा टकराई। ग्राम सोराना से प्रधान प्रत्याशी आकाश अपने साथी अमित शर्मा व मोहित के साथ सभी घायलों को अपनी कार से तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने रेखा (55) पत्नी रमेश धीमान और उसकी देवरानी रुक्मिणी (45) पत्नी दिनेश धीमान निवासी ग्राम सोराना और बाइक सवार यशपाल (50) निवासी हकीकत नगर सहारनपुर को मृत घोषित कर दिया।

घायल काजल (22) पुत्री दिनेश धीमान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया। काजल मृतक रुक्मिणी की बेटी है। एसओ ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

मासूम बच्चों को कार में छोड़ भागा चालक
खंभे से टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। इससे कार में सवार तीन बच्चे सकुशल बच गए। चालक बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। जब लोगों ने कार को घेरा तो बच्चे रोने लगे। वहां मौजूद भाजपा नेता राकेश चौधरी व अशोक चौधरी ने लोगों को समझाया और बच्चोें को कार से निकालकर चुप कराया। इसके बाद उन्हें थाना पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार में सवार पांच से 11 साल के तीन सगे भाइयों को उनके पिता को बुलवाकर सुपुर्दगी में दे दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि चालक बच्चों को घुमाने ले जा रहा था, तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें