फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान दंपती समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/बड़गांव(सहारनपुर)। जेवर के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में जखवाला गांव के पूर्व प्रधान साहब सिंह (62) उनकी पत्नी रोशनी (60) समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए। यह सभी लोग मैजिक से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

देवबंद के गांव जखवाला निवासी पूर्व प्रधान साहब सिंह अपने परिवार और टपरी गांव निवासी रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। मैजिक में उनकी पत्नी रोशनी, बेटा राहुल, राहुल के दो बच्चे, हरिपाल पुत्र दुर्गा, नीलम पत्नी हरवीर सिंह उर्फ सोनू, सलोनी पुत्री हरवीर और टपरी गांव निवासी रामवती (60) पत्नी जंग बहादुर सिंह समेत 15 लोग सवार थे।
शनिवार रात करीब दो बजे जब वह जेवर के समीप पहुंचे तो अचानक मैजिक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें साहब सिंह उनकी पत्नी रोशनी व टपरी निवासी रामवती की मौत हो गई, जबकि मैजिक में सवार 10 से अधिक लोगों को चोटें आई, जिन्हें वहां के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही जखवाला व टपरी गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण व रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए उनके घरों में पहुंचने लगे। रविवार दोपहर बाद तीन लोगों के शव उनके गांव में पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान साहब सिंह खेतीबाड़ी करते थे। उनके एक बेटा राहुल व तीन लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें