फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 133

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 133 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। यहां फतेहपुर सीएचसी में 50 बेड का डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है। वहीं, सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। डेंगू में लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शुक्रवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड में तीन मरीज उपचाराधीन हैं। एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें