फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी पर फोरलेन पुल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में पांवधोई नदी पर सब्जी मंडी के सामने नया फोरलेन पुल का निर्माण किया गया है। इससे बनने से यातायात और अधिक सुचारु होगा। साथ ही यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उत्तर प्रदेश सेतु निगम जल्द इस पुल पर यातायात चालू करा देगा।
महानगर में जामा मस्जिद से इनामबाड़ा मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट पांवधोई नदी पर बना दशकों पुराना पुल जर्जर हो गया था। जिससे भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने इस पुल को तोड़ दिया था। नगर निगम में इस पुल के स्थान पर फोरलेन पुल के निर्माण बनाने का प्रस्ताव पास कर इसे बनाने की जिम्मेदारी उप्र सेतु निगम को सौंपी थी। बीते नौ माह से सेतु निगम इस पुल के निर्माण में जुटा था। अब यह पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल की अप्रोच सड़कें बनाना बाकी हैं। इस पुल के बनने से महानगर के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी पुल तोड़ने के कारण सब्जी मंडी में भारी भीड़ रहती है। साथ ही बेहट रोड से जामा मस्जिद, शहीद गंज आदि बाजारों में जाने के लिए लोगों को दाल मंडी पुल या चौकी सराय पुल से होकर जाना पड़ रहा है। जिस कारण यहां वाहनों का जमावड़ा होने से हर समय जाम की स्थिति रहती है। अब पुल का निर्माण होने से यहां पर यातायात और अधिक सुचारु होगा तथा जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

2.23 करोड़ में बना पुल
पांवधोई नदी पर सब्जी मंडी के सामने फोरलेन पुल 2.23 करोड़ रुपये की लागत से बना है। पुल पर रंगीन लाइटें भी लगाई जाएंगी।
वर्जन
पांवधोई नदी पर सब्जी मंडी का पुल लगभग बनकर तैयार है। अप्रोच सड़क का निर्माण बाकी है। जिसे दस दिनों में तैयार कर दिया जाएगा। इसी माह इस पुल पर यातायात चालू करा दिया जाएगा।-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें