फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत 14-44-56

विज्ञापन
देहरादून रोड पर हुऐ हादसे में श्रतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली की रात महानगर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौत की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पहलीदुर्घटना सोमवार की रात कोतवाली मंडी क्षेत्र में बेहट अड्डे के पास हुई। पुलिस के मुताबिक तालिब, अफजल निवासी हुसैन बस्ती, मोहसीन, मोहम्मद जमाल निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, इब्राहिम निवासी नदीम कॉलोनी डस्टर कार से बेहट रोड की तरफ जा रहे थे। बेहट अड्डे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद बिजली के खंभे में टकरा गई। कार की चपेट में आने से राहगीर सुरेंद्र निवासी गांव शहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार और गुलशाद उर्फ गुलशेर निवासी मोहल्ला आतिशबाजान घायल हो गए, जबकि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कोतवाली मंडी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद जमाल और इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरा हादसा देहरादून चौक पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल कंपाउंड निवासी लक्ष्मण देहरादून चौक से बलेनो कार से जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े खानआलमपुरा निवासी अमन, अर्श व हसन को चपेट ले लिया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अर्श, हसन और लक्ष्मण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिले में केई दुर्घटना में लोगो की मौत के बाद पोस्ट मार्स्टम मृतको के परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें