थाना कुतुबशेर पुलिस द्धारा पकड़े गये ठगी के आरोपी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 25 बीघा भूमि का फर्जी बैनामा कराने वाले ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्होंने सुनियोजित तरीके जमीन कब्जाने की साजिश रची।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को फर्जीवाड़ा होने की सूचना दी। पुलिस जांच शुरू की तो पता लगा कि गांव इस्माइलपुर मार्ग पर एक बीघा जमीन है, जिसकी कीमत वर्तमान में 25 लाख रुपये है। भूमि प्रद्युमन निवासी अलीपुरा कोतवाली बेहट के नाम थी।
कुछ समय पूर्व प्रद्युमन का निधन हो गया और उसकी जमीन का कोई वारिस भी नहीं था। इसका पता लगने इस्माइपुर के ग्राम प्रधान सुखवीर उर्फ पप्पू ने जमीन कब्जाने की साजिश रची। उसने अपने साढू अभितेंद्रा सिंह निवासी कुआंखेड़ा थाना सरसावा, वीर सिंह निवासी भौजपुर के साथ मिलकर प्रद्युमन का फर्जी आधार कार्ड तैयार करा लिया। आरोपियों ने एक व्यक्ति को प्रद्युमन बताकर फर्जी बैनामा अभितेंद्रा सिंह के नाम करा लिया। इसके बाद भूमि पर कब्जे की कोशिश की। पुलिस ने ग्राम प्रधान सुखबीर, वीर सिंह, अभितेंद्रा सिंह को गिरफ्तार किया है।
प्रधान के खिलाफ लिखा जाएगा पत्र
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया ग्राम प्रधान को उसके पद से हटाए जाने के लिए जिलाधिकारी, सीडीओ अैर डीआरओ को पत्र लिखा जाएगा। क्योंकि, पूरे फर्जीवाड़े का साजिशकर्ता प्रधान है, जिसके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी कराई जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह को चिह्नित कर लिया है। इनका अापरधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जल्द इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।