फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में हुए हादसे में मेरठ के दंपती सहित तीन की मौत

विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर ट्रक से टकराई कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर में हुए हादसे में मेरठ के दंपती सहित तीन की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-देहरादून स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह 11 बजे थाना नागल क्षेत्र में सीड़की पुलिस चौकी के पास ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई है। हादसे में कार में सवार सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी अकबर (43), उनकी पत्नी हसरत (41) और कार चालक शाकिब की मौत हो गई। दो बच्चे आरिश और लविश गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हाजी अकबर को पिछले साल लकवा हो गया था और उनका सहारनपुर में उपचार चल रहा था। हादसे के वक्त वह परिवार के साथ क्रेटा कार से डाक्टर को दिखाने जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर नागल में स्थित कट से दूसरी तरफ से एक ट्रक उनकी तरफ आ गया और इनकी कार उससे टकरा गई। महिला हसरत की मौके पर ही मौत हो गई। अकबर और कार चालक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे का पता लगते ही अकबर के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें