फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
जयचंद का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। बेटे से मिलने जा रहे मोपेड सवार वृद्ध की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर कलालहटी निवासी जयचंद (65) बिहारीगढ़ में रहने वाले अपने बेटे डॉ. राजबीर के पास मोपेड द्वारा जा रहे थे। छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारीगढ़ से पहले अमानतगढ़ में पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाने की अमानतगढ़ चौकी पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को खबर की। वृद्ध की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले आए। बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें