फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुलेरों की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित तीन की मौत

विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह रोड सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमजदा परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह रोड पर बुलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मरने वालों की पहचान राधे (35) निवासी गांव जंधेड़ी, उनकी पत्नी सपना (34) और बहन संगीता (30) निवासी नवीनगर के रूप में हुई है। हादसे में राधे के पुत्र विहान (5) और दक्ष (4) भी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त ये बाइक से एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। थाना कुतुबरशेर क्षेत्र में गंगोह रोड पर गोगा म्हाड़ी से आगे गांव ऊनाली के पास इनकी बाइक में पीछे से आ रही बुलेरो कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि संगीता के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सहारनपुर के गंगोह रोड सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत के बाद जिला अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें