फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में तीन और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक डेंगू के 425 मरीज सामने आ चुके हैं। उधर, वेक्टर जनित रोग डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को छह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। जिनमें बुखार के 22 रोगी पहुंचे। जिनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा शुक्रवार को ब्लॉक पुवांरका के गांव महेश्वरी खुर्द, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव मुशैल, ब्लॉक गंगोह के गांव नूरखेड़ी, ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव शेखपुरा कदीम और सीड़की तथा सहारनपुर नगर में कपिल विहार में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 141 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें बुखार के मरीजों की संख्या 22 रही। बुखार के मरीजों को दवा देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। विभागीय टीमों ने 840 घरों में जाकर 3394 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति तथा संचारी रोगों से बचने के लिए प्रेरित किया। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शिविरों का आयोजन 18 अगस्त से किया जा रहा है। अभी तक 26,923 लोगों का उपचार शिविरों के माध्यम से किया गया है।
जनपद में अभी तक डेंगू के 425 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से तीन शुक्रवार ही को मिले हैं। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभाग लगातार शिविर आयोजित कर इलाज मुहैया करा रहा है। अब बुखार काफी नियंत्रित है।-डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें