फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किया। प्रतियोगिता में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में सर्किल टीमों के बीच मैच कराए गए। सर्किल सदर और बेहट टीम के बीच हुए मुकाबले में सदर टीम जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची। सर्किल गंगोह की टीम ने नकुड़ की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार अन्य मुकाबलों में सर्किल सिटी प्रथम और पुलिस लाइन की टीम भी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंची। प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 13 और 15 नवंबर को अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। इस मौके पर एएसपी प्रीति यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें