चिलकाना। पुलिस ने गोकशी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 किलो गोमांस भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में एक घर में गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसआई शाह आलम, एसआई ओमेंद्र मलिक ने पुलिस टीम के साथ एक घर को घेर लिया। पुलिस को यहां से 100 किलो गोमांस, गाय की खाल, गोकशी के उपकरण तथा तराजू बाट आदि सामान मिला। पुलिस ने मौके से इकराम पुत्र यामीन, मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अबरार तथा सुफियान पुत्र मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। गोकशी में सहयोग कर रही दो महिलाएं फरार हो गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर इकराम, मुशर्रफ तथा सूफियान को जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि पशु चिकित्सक की रिपोर्ट में बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है।