फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 करोड़ से हो रहा तीन पुलों का निर्माण, आसान होगा सफर

Tue, 09 Jul 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के ​खिड़का जुनारदार में बनाया जा रहा पुल।
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग बेहट क्षेत्र में तीन पुलों का निर्माण करा रहा है। पुलों का निर्माण पूर्ण होने के बाद राहगीरों का सफर आसान होगा। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को भी राहत मिलेगी। पुलों का निर्माण फरवरी 2025 से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कलसिया-फतेहपुर मार्ग पर करीब 50 वर्ष पुराना पुल बना हुआ है, जिसकी चौड़ाई सात मीटर थी। इसकी वजह से दोनों ओर से आने वाले वाहन पुल से एक साथ नहीं गुजर पाते थे। एक तरफ के वाहनों को निकलने के लिए दूसरी ओर के वाहनों को रुकना पड़ता था। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती थी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग उक्त पुल को 12 मीटर चौड़ा बना रहा है, जिसके बाद दोनों ओर से आने वाले वाहन एक साथ निकल सकेंगे।
इसी प्रकार संसारपुर और मांडूवाला में 1971 के पुल बने हुए हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। यहां भी जाम की स्थिति रहती है। यहां भी 12-12 मीटर के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। तीनों ही पुल चार-चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे हैं। तीनों पुलों को फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य मिला हुआ है, लेकिन सिंचाई विभाग का दावा है कि वह दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लेंगे। जिसके तुरंत बाद पुलों से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। तीनों मार्गों से प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन


जितने भी जर्जर पुल हैं उनका सर्वे किया गया है। कई पुलों से आवाजाही बंद की हुई है। बेहट क्षेत्र में तीन पुल ऐसे थे, जो पुराने और संकरे थे। जाम की स्थिति रहती थी। ऐसे तीन पुलों की जगह नए पुलों का निर्माण चल रहा है। पुल तैयार होने के बाद यातायात सुचारु होगा और लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें