फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शुरू हुए तीन और पांच वर्षीय एलएलबी के दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में संचालित तीन एवं पांच वर्षीय एलएलबी के दाखिले दो जनवरी 2023 से शुरू हो गए, जो नौ जनवरी तक चलेंगे। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने एलएलबी में दाखिलों का कार्यक्रम जारी करते हुए संबंधित महाविद्यालयों और अभ्यर्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट एक जनवरी को जारी की गई है, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिलों के लिए दो और तीन जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। दूसरी मेरिट लिस्ट पांच जनवरी को जारी की जाएगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले छह और सात जनवरी को होंगे। ओपन मेरिट नौ जनवरी को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस अभ्यर्थी का नाम मेरिट लिस्ट में होगा। उस अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के मेसेज प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuweb.in पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। ऑफर लेटर रजिस्ट्रेशन फार्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण इत्यादि संबंधी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय या निजी संस्थान में निर्धारित तिथि तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थी को उसके द्वारा दी गई पहली वरीयता का
महाविद्यालय या निजी संस्थान मिलने पर प्रवेश न लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सैनिक वार्ड इत्यादि संबंधी मूल प्रमाणपत्र प्रवेश के समय न होने की स्थिति में आरक्षण संबंधी कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें