चिलकाना (सहारनपुर)। सुलतानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में हुई चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण संपन्न हो गया। कॉलेज के ऑल राउंडर खिलाड़ी लविश को विशेष पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार वितरण करते हुए उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर तथा संगठन के जिला मंत्री दिनेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई में अपना भविष्य बनाने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सेदारी करनी चाहिए।
100 मीटर दौड़ में लविश, शुभम, सिद्धार्थ, 200 मीटर में लविश, रागिब, अर्पित तथा 400 मीटर में आवेश, लविश, अक्षय ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए। रिले रेस में लविश, वेदांश, शानू, लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंकुश, शगुन, दीपांशु, लंबी कूद में अंशुल ,शानू, विनीत, गोला फेंक में शगुन, मनोज तथा तन्मय ने क्रमश पहले तीन स्थान प्राप्त किए। कबड्डी में कक्षा 12 की टीम ने कक्षा 11 को हराकर ट्रॉफी हासिल की। रस्साकशी में 12 ए टीम ने 12 बी की टीम को हराया।
जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आयुष, लविश, लक्की, 200 मीटर में शगुन, हिमांशु, लविश, 400 मीटर में गोविंद, शगुन, नितिन, सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नैंसी, दरक्षा नाज, खुशनसीब, 200 मीटर में आरजू, आर्या, तानिया, लंबी कूद में साक्षी, आशिया, खुशनसीब, लेमन रेस में खुशनसीब, मिस्बाह तथा तमन्ना ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर रेस में तनु ने पहला मिस्बाह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालकृष्ण शर्मा, प्रीतम सिंह, सुशील सैनी, प्रिंस कांबोज, बिजेंद्र सिंह, मनोज सैनी, राजकुमार, सवित कुमार आदि रहे।