फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ स्कूल से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
साढौली कदीम के प्राथमिक स्कूल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम(सहारनपुर)। चोरों ने मंगलवार की रात प्राथमिक स्कूल लोदीपुर के ताले तोड़ कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब प्रधानाध्यापक संदीप कुमार स्कूल पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी को सूचना दी। संदीप कुमार ने बताया कि चोर दो बैटरी, एक इनवर्टर, पांच पंखे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि वे नए पंखे लगवाने के लिए गत दिवस ही लाए थे जो स्कूल में रखे थे। उन्होंने बताया कि दो साल के अंदर स्कूल में तीसरी बार चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस हर बार लीपापोती कर देती हैं। अब तक एक बार भी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना के बाद डायल 112 पर तैनात पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। उधर, कोतवाली बेहट प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें