सहारनपुर। वर्ष 2017 में हए नगरीय निकाय के चुनावों में नगर निगम में महापौर के पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई थी। नगर निगम केे पहले महापौर संजीव वालिया निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को हराया था।
नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा होते ही जनपद में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों में महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पद के दावेदारों ने सक्रियता बढा दी है। 2017 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में नकुड़ नगर पालिका में शाहनवाज खान, सरसावा नगर पालिका में बिजेंद्र मोंगा, नगर पालिका गंगोह में रुसदा बेगम, और देवबंद नगर पालिका में जियाउद्दीन अंसारी अध्यक्ष चुने गए थे। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में शकुंतला देवी, नानौता में नसीम फात्मा, बेहट में अब्दुल रहमान, अंबेहटा में गुलशाना चौधरी, चिलकाना सुल्तानपुर में अकबर कुरैशी और तीतरों में मनोज कुमार अध्यक्ष पद पर विजयी रहे थे। करीब तीन वर्ष पहले बनी छुटमलपुर नगर पंचायत में बार पहली बार चुनाव होगा।