सहारनपुर। धान की सरकारी खरीद के लक्ष्य की पूर्ति में सहारनपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले को 1200 मीट्रिक टन धान खरीद का सरकारी लक्ष्य दिया गया था, जबकि खरीद 1406.974 मीट्रिक टन हुई है। जो सरकारी लक्ष्य का 117.50 प्रतिशत है।
किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार मोटे धान की सरकारी खरीद करती है। जिससे किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाया जा सके। इसके लिए जनपद में 19 क्रय केंद्र खोले गए थे। प्रदेश सरकार ने सामान्य किस्म के धान के लिए 1815 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 1835 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य रखा है। जनपद में सरकारी खरीद के लिए खाद्य विभाग ने सात, पीसीएफ ने आठ और भारतीय खाद्य निगम ने चार क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की थी। जनपद को दिए गए सरकारी लक्ष्य की तुलना में 117.50 प्रतिशत धान खरीद हुए है। जो लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि सरकारी लक्ष्य की अपेक्षा जनपद में 117.50 फीसदी धान खरीद हुई है। जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इसमें पहले स्थान पर अमरोहा और दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर है।
-------------------
लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश के टॉप पांच जिले : लक्ष्य एवं धान खरीद मीट्रिक टन में
जनपद------------लक्ष्य------------खरीद-----------प्रतिशत
अमरोहा-----------3500------------5517.976------157.66
मुजफ्फरनगर-----200-------------296.92----------148.46
सहारनपुर---------1200------------1409.974------117.50
पीलीभीत----------309000---------357431.92-----115.67
सीतापुर------------99000----------111005.48------112.13
------------------------
खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार