फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से तीन दिन रहेगा बिजली संकट, बढ़ेगी परेशानी

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में बुधवार से तीन दिन बिजली संकट रहेगा। विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र पुल खुमरान से जुड़े बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीर कोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफर नवाज, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद एरिया और कायस्थान में 11, 13 और 15 अक्तूबर को सुबह छह बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह 33/11 केवी उपकेंद्र जैनबाग से संबंधित खाताखेड़ी, रामजीवन कालोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चिलकाना रोड आदि क्षेत्रों में 11, 13 तथा 15 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें