फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, चार घायल

Fri, 29 Sep 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव सिंभालकी में बीती रात एक ही समुदाय के दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ रहे लोगों को दौड़ाया और कई लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के इस गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र प्रवेज ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई रविज के साथ खेतों पर काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के जिशान, असलम, कामरान, अहतेशाम ने लाठी-डंडों और सरियों से उन पर हमला कर दिया। इसमें उन दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं दूसरे पक्ष जिशान पुत्र सलमान ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब नौ बजे वह अपने घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन सगे भाइयों रवीज, अनस, कल्लू पुत्रगण परवेज ने उस पर हमला कर दिया। उसके बचाने के लिए उसके चाचा असलम आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर, जनकपुरी थाना प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें