फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि, ठंडक बढ़ी

Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में दिनभर छाये रहे बादल वाहनो की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन से छा रहे बादल जनपद के कई क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बरसे। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिसकी वजह से ठंडक अचानक से बढ़ गई। सहारनपुर नगर में करीब पांव मिनट की हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को बादल छाए हुए थे, लेकिन बुधवार को हल्की धूप निकल आई। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा हुआ था। बादल छाए रहने तथा धूप नहीं निकलने के कारण दिन भर ठंडक का असर देखने को मिला। नकुड़ में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। सहारनपुर नगर में शाम करीब छह बजे पांच मिनट की हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि अंबेहटा में आधा घंटे तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
बारिश के कारण अंबेहटा की सड़कों पर भारी जलभराव हुआ। नकुड़ में भी शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण नकुड़ की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई मोहल्लों में जलभराव समस्या बना। बृहस्पतिवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 13.2 तथा अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने आगामी दो दिन में बूंदाबांदी होने तथा तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें