फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों में नहीं मिली पैर रखने की भी जगह

विज्ञापन
सहारनपुर में ट्रेनो में भीड़ के चलते ट्रेन में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेनें भीड़ के आगे पड़ी कम, रोडवेज बसों का भी हाल रहा बुरा
विज्ञापन

फोटो 01 व 05
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंगलवार को भी ट्रेनों और रोडवेज बसों में लोगों की भीड़ रही। अधिकांश लोग ट्रेनों से अपने घर जाने के लिए रवाना हो रहे थे, जिससे मारामारी का हाल रहा। कोच में पैर रखने की जगह नहीं मिली। वहीं रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ रही।
होली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाई है, लेकिन भीड़ के आगे स्पेशल ट्रेनें कम पड़ गई। होली मनाने के लिए घर जाने वालों की मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही। पूर्वांचल, बिहार और दिल्ली जाने वाली अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ इस कदर थी कि लोगों को दरवाजे पर लटक कर सफर करना पड़ा। यहीं नहीं कोच में भी यात्री एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम काॅलोनी, रेलवे रोड और मानकमऊ बस अड्डे पर मंगलवार सुबह लोगों की भीड़ उमड़ी। रोडवेज की प्रोत्साहन योजना तीन मार्च को शुरू हुई थी, उस दिन से लेकर अब तक करीब चार लाख लोग रोडवेज बसों से सफर कर चुके हैं। जो बसें अभी लंबे रूट पर चल रही है, उनकी संख्या अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें