फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसी से नहीं थी दुश्मनी, काम में व्यस्त रहता था किशन

विज्ञापन
सहारनपुर के मल्हीपुर रोड पर युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी
विज्ञापन
युवक की हत्या को लेकर हर कोई हैरत में
विज्ञापन

पिंजौरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पिंजौरा निवासी किशन सैनी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह हर समय अपने काम में व्यस्त रहता था और सबसे अच्छी तरह मिलता था। गांव में लोग भी हैरत में है कि किशन की हत्या क्यों की गई।
किशन सैनी डेयरी पर काम करता था। रोजाना वह सुबह आठ बजे घर से काम के लिए निकल जाता था और शाम को ही वापिस लौटता था। वह सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था और सभी के साथ उसके अच्छे संबंध थे। ग्रामीण का कहना हैं कि किशन बेहद सीधा और मिलनसार युवक था। उसकी किसी से रंजिश नहीं हो सकती थी, लेकिन उसकी हत्या क्यों की गई। इसको लेकर ग्रामीण भी हैरत में है।
विज्ञापन

रक्षा बंधन से पहले ही छूट गया भाई का साथ
सहारनपुर। किशन सैनी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। किशन ही घर में कमाने वाला था और दो बहनों का भाई भी था। किशन का एक छोटा भाई भी है। परिवार की जिम्मेदारी किशन ही संभालता था। किशन की मौत से उसकी मां जयमती, बहन शिवानी, रिया और छोटे भाई मोहित का रो-रोककर बुराहाल है। रक्षा बंधन से पूर्व ही भाई का साथ छूट जाने से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
किसी से नहीं थी रंजिश
परिजनों का कहना है कि किशन की किसी से रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। किशन की मौत का पता लगते ही रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उसके घर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस किशन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। माना जा रहा है कि घटना में दो से तीन आरोपी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें