फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर लगा रहा पांच घंटे तक जाम

Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डॉट काली मंदिर की चढ़ाई पर दो ट्रकों के आमने-सामने खराब होने से करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सीमेंट से भरा एक ट्रक देहरादून की तरफ जाते समय डॉट काली मंदिर के निकट खराब हो गया। इसके कुछ ही देर बाद देहरादून की ओर से आ रहा ट्रक भी उसके सामने खराब हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया तथा मार्ग वनवे हो गया। इस दौरान यात्रियों को पांच घंटे तक जाम में फंसे रहने के चलते उन्हें गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते मात्र बीस मिनट का सफर पांच घंटे में तय हुआ। इतना लंबा जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रा कर रहे छोटे बच्चों, महिलाओं और एंबुलेंस में जा रहे मरीजों को हुई। शिवालिक जंगल का एरिया होने के कारण इस क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है। इस कारण सफर करना और परेशानी भरा होता है। शाम करीब छह बजे वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ।
देहरादून से बिहारीगढ़ तक प्रतिदिन यात्रा करने वाले राज किशोर सैनी, अनीता रानी, नूतन वर्मा, शिल्पी, मालती आदि महिलाओं का कहना है कि गणेशपुर से देहरादून तक एलिवेटेड रोड पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। फिर भी वाहनों के लिए खोला नहीं जा सका है। यात्री पूरा-पूरा दिन जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने एलिवेटेड रोड को वाहनों के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें