फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में फिर लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
घंटाघर पर स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते घंटाघर से लेकर कुतुबशेर थाने तक लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में शनिवार को भी कई इलाकों में जाम लगा रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने को ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सड़क की खोदाई की जा रही है। इस वजह से देहरादून रोड पर घंटाघर से लेकर ढमोला नदी पुल तक एक मार्ग को बंद किया, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बीते दिन दिनों से महानगर में लगातार जाम लग रहा है। शनिवार को भी घंटाघर, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, राकेश सिनेमा पटरी, जोगियानपुल, नेहरू मार्केट में करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। इसके साथ इन मार्गों की गलियों में जाम की स्थिति बनी रही, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया, लेकिन जाम में फंसकर और धूल के गुबार के कारण लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए।

घंटाघर से लेकर देहरादून रोड तक लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें