फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब यू-ट्यूब चैनल से उपभोक्ताओं को जोड़ेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आधुनिक युग में योजनाओं की घर बैठे जानकारी देने के लिए विद्युत निगम अब अपने उपभोक्ताओं को यू-ट्यूब चैनल से जोड़ेगा। विद्युत निगम ने यू-ट्यूब पर यूपीपीसीएल उपभोक्ता कनेक्ट नाम से चैनल बनाया है। इस चैनल पर छोटी-छोटी निगम की तमाम वीडियो होगी, जहां से उपभोक्ता सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए विद्युत निगम नित नए प्रयोग कर रहा है। अब विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के लिए उन्हें सुविधाओं, योजनाओं, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए यू-ट्यूब चैनल यूपीपीसीएल विकसित किया है। इसकी थीम सबको बिजली, पर्याप्त बिजली, निर्बाध बिजली रखी गई। इस यू-ट्यूब चैनल पर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें, आवेदन की स्थिति कैसे जांच करें, गलत बिल आने पर कहां शिकायत करें और कैसे ठीक कराएं, कनेक्शन में नाम कैसे बदलवाएं और निगम की तमाम योजनाओं की जानकारी साझा की गई है। उपभोक्ताओं को विद्युत निगम के प्रति उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई है। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि यू-ट्यूब पर यूपीपीसीएल नाम से चैनल बनाया गया है। जहां से उपभोक्ता सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें