फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर चार घंटे रहा जाम

Sun, 28 Jul 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। श्रोत जागरुक यात्री
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच दोपहर बाद मोहंड से डाट मंदिर तक जाम लगा रहा। आधा घंटा का सफर तय करने में यात्रियों को तीन घंटे लगे। चार घंटे तक हाईवे जाम रहा। बिहारीगढ़ और दून पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


दरअसल, अवकाश के चलते शनिवार को बड़ी संख्या में लोग देहरादून मसूरी जाते हैं। इसके चलते वाहनों का रैला हाईवे पर उमड़ आता है। वर्तमान में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का काम चल रहा है। इसमें मोहंड और लाल पुल के बीच पुरानी सड़के ऊपर से एलिवेटेड रोड निकाला जा रहा है। जहां सड़क मार्ग वनवे है। दोपहर बाद तीन बजे वाहनों को एक दूसरे आगे निकालने की होड़ में शिवालिक पहाड़ियों के बीच हाईवे पर जाम लग गया। हालात इतने खराब हुए कि मोहंड से डाट मंदिर तक के 12 किमी के सड़क मार्ग पर वाहनों को रेंग कर ही गुजरना पड़ा। जाम लगने की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ और देहरादून की आशारोडी पुलिस के जवानों ने बड़ी मुश्किल से देर शाम जाम खुलवा कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें