फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रुहाड़ा में आया उफान, खेतों और लोगों के घरों में घुसा पानी

Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता में रुहाड़ा पुल में फंसा कूड़ा करकट।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सहारनपुरए नानौता। नानौता के गांव बुंदुगढ़ स्थित रुहाड़ा पुल में कूड़ा-करकट फंसने से खेतों एवं घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन भेज कर रुहाड़ा पुल में फंसे कचरे को निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गांव बुंदूगढ़ स्थित रुहाड़ा में पानी के तेज बहाव के साथ बहकर आया घास-फूंस तथा कूड़ा आदि पुल में फंस गया। इससे रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे पानी रुहाड़ा से निकलकर आसपास के खेतों व घरों में घुस गया। जानकारी मिलने पर चेयरमैन पति व भाजपा नेता अफजाल खान द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर जेसीबी मशीन से पुल में फंसे कूड़ा करकट को निकलवाया गया। इसके बाद पानी का प्रवाह ठीक हो सका। वहीं पानी भर जाने से यासीन, हैदर, इनाम, सफदर, यासीन अहमद आदि किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा काफी वर्षों से इस रुहाड़ा की सफाई नहीं कराई गई। जिससे पानी आने पर समस्या बनी है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ सुंदरलाल मनीषी का कहना है कि बरसात के चलते हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने पर पूर्वी यमुना नहर का जलस्तर बढ़ गया, बढ़े पानी को ओलरा स्केप के रुहाड़ा में निकालना पड़ा। बाद में पानी को नहर में ही प्रवाहित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र में लोगों द्वारा कूड़ा करकट डालने से रुहाड़ा का पानी अवरुद्ध हो जाने पर ही स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि रुहाड़ा में कूड़ा करकट डालने वालों के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धन आवंटित होने के बाद नहर बंदी पर रुहाड़ा की सफाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें