फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम और मुस्लिम इलाकों में रहा 15 मिनट का ब्लैक आउट

विज्ञापन
देवबंद में ब्लैक आउट के चलते अंधेरे में डूबी शहर की जामा मस्जिद। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
देवबंद। वक्फ संशोधन कानून-2025 के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान का खासा असर देखने को मिला। मुस्लिम समाज ने रात्रि नौ बजे से सवा नौ बजे तक घरों और प्रतिष्ठानों की बत्ती बंद कर विरोध जताया। खास बात रही इस विरोध में दारुल उलूम ने भी 15 मिनट संस्था में बिजली बंद रखी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पिछले कई दिनों से ब्लैक आउट की मुहिम चला रहा था। सोशल मीडिया के जरिये बोर्ड ने बुधवार को रात 9 बजे से 9.15 बजे तक अंधेरा कर वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने का आह्वान किया था। नगर एवं देहात इलाकों में नौ बजते है बत्ती गुल कर दी गई। इस मुहिम में दारुल उलूम भी शामिल रहा। नौ बजते ही संस्था में भी बिजली बंद कर दी गई। दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून-2025 देश के संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें